पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला शिक्षा विभाग ने 1701 छात्रों के नाम भेजे सरकार के पास

छात्रों को साइकिल देने का वादा पूरा नहीं करी पंजाब सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। माई भागो स्कीम के तहत जिले के सरकारी सी.सै. स्कूलों में पढऩे वाली अभी भी करीब 1701 छात्राएं ऐसी हैं जो सरकारी साइकिल की सवारी के लिए तरस रही हैं और सरकार की ओर से इन छात्राओं को अब तक साइकिल उपलब्ध नहीं करवाए गए। अब जब 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं तो शिक्षा विभाग से ऐसी छात्राओं की गिनती मांगी जा रही है जिन्हें अभी तक सरकारी साइकिल नहीं मिला। जिला शिक्षा विभाग ने पिछले सप्ताह 1701 ऐसी छात्राओं की लिस्ट सामाजिक सुरक्षा व बाल विकास विभाग की ओर से मांगे जाने के बाद भेजी है जिन्हें अभी तक सरकारी साइकिल के दर्शन नहीं हुए हैं। अब सवाल यह है कि जब तक इन छात्राओं को साइकिल देने की प्रक्रिया शुरू होगी तब तक तो स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी होंगी। तो क्या परीक्षाओं के बाद या दौरान इन छात्राओं को सरकार की नि:शुल्क साइकिल देने की स्कीम का लाभ मिल भी पाएगा या नहीं?

मंत्री का फोन था स्विच ऑफ

डीईओ परमजीत कौर ने बताया कि डीपीआई. की ओर से मांगे जाने के बाद लुधियाना जिले की 1701 छात्राओं के नाम विभाग को भेज दिए गए हैं जिन्हें अभी तक सरकारी साइकिल नहीं मिला। उन्होंने बताया कि विभाग को यह सूचना स्कूलों ने मांगे जाने के बाद उपलब्ध करवाई है। इस बारे बात करने के लिए जब बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी को फोन किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ था।