पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वैट जीरो होने से 150 रुपए सस्ती होगी साइकिल, वैट फ्री करवाने का फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. युनाइटेड साइकिल एंड पाटर्स मैन्युफैक्चरर्स के ओहदेदारों ने शहर की करीब 5000 छोटी इंडस्ट्री के हित को ध्यान में रखते हुए साइकिल इंडस्ट्री को वैट फ्री करवाने का फैसला लिया है।
यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, प्रवक्ता मंजीत सिंह खालसा और अकाली दल इंडस्ट्रियल सेल के जिला प्रधान बादीश जिंदल ने कहा है कि वैट फ्री होने से 3000 वाली साइकिल की कीमत घट कर 2850 रुपए हो जाएगी, इससे ग्राहक को करीब 150 रुपए का फायदा होगा। यही नहीं साइकिल पाटर्स मैन्युफैक्चरर्स को एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट से बड़ी राहत मिलेगी। प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा समेत यूसीपीएमए के ओहदेदारों ने शनिवार को यूसीपीएमए भवन में अकाली दल इंडस्ट्रियल सेल के नव नियुक्त जिला प्रधान बादीश जिंदल और राजकुमार सिंगला का सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें सभी इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने संयुक्त रूप से फैसला लिया है कि साइकिल इंडस्ट्री वैट फ्री होनी चाहिए। संयुक्त फैसले के आधार पर यूसीपीएमए के ओहदेदार बुधवार को चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल मुलाकात करेंगे। इसके बाद साइकिल वैट फ्री हो जाएगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने साइकिल इंडस्ट्री को वैट फ्री करने का ऐलान किया था।

बैठक में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट इंद्रजीत सिंह नवयुग, सेक्रेटरी प्रदीप वधावन, अजीत कुमार, अवतार सिंह भोगल, अमरजीत सिंह फ्रंटियर, राजेश बांसल, बंटी मल्होत्रा, मनमोहन सिंह मारटन, विलायती राम, राजिंदर सिंह सरहाली मौजूद थे।
3000 वाली साइकिल 150 रुपए होगी सस्ती
यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा व प्रवक्ता मंजीत सिंह खालसा ने कहा कि साइकिल इंडस्ट्री पर अगर वैट खत्म हो जाता है तो मैन्युफैक्चरर्स को 2.50 फीसदी का नुकसान नहीं होगा, क्योंकि इसे मर्जिन मनी में एडजस्ट किया जा सकता है। वैट जीरो होने से 3000 वाली नार्मल साइकिल करीब 150 रुपए सस्ती होगी। इससे लोगों को 2850 रुपए में साइकिल मिल सकेगी। अभी ग्राहक साइकिल खरीद पर 6.05 फीसदी टैक्स देता है, वैट जीरो होने से ग्राहकों को 6.05 फीसदी का फायदा होगा।
फीको ने 2.50 फीसदी वैट लगाने की वकालत की
फैडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल आर्गेनाइजेशन (फीको) ने साइकिल पर 2.50 फीसदी वैट लगानी की वकालत की है। फीको के चेयरमैन केके सेठ और प्रधान गुरमीत सिंह कुलार की अगुवाई में मीटिंग हुई। कुलार ने कहा कि अगर सरकार साइकिल इंडस्ट्री पर वैट जीरो करती है तो आॅर्गेनाइज सेक्टर को परेशानी होगी। मीटिंग में यूके नारंग, मनजिंदर सिंह सचदेवा, सतनाम सिंह मक्कड़, राजीव जैन, रवि महाजन, एसके लाकड़ा, ललित शर्मा मौजूद थे।