पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Daughter's Murder, Ludhiana, Ludhiana News, Crime

बेटी की हत्या की सजा नहीं काटना चाहती मां, जेल जाने के नाम पर किया हंगामा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। अपनी बेटी की हत्या करने के बाद पांच बार आत्महत्या के प्रयास में टांग गंवा चुकी महिला को गिरफ्तार करने आई पुलिस और परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। डॉक्टरों की राय के बाद पुलिस जहां उसे जेल ले जाने पर अड़ी थी, वहीं परिवार के सदस्य उसे अनफिट बताते हुए अभी अस्पताल में रखने की जिद पर अड़े थे।

देर रात डॉक्टरों की सहमति के बाद महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया और उसे सेंट्रल लेडी जेल भेज दिया। शनिवार को थाना मॉडल टाउन की पुलिस हरसिमरनजीत कौर को गिरफ्तार करने डीएमसी अस्पताल पहुंची। पुलिस को देख कर परिवार के सदस्य भड़क गए। उनका कहना था कि जब तक डॉक्टर उसे छुट्टी नहीं दे देते, उसे जेल कैसे ले जाया जा सकता है।

परिवार के सदस्यों ने यहां तक कह दिया कि अगर हरसिमरनजीत का इंफेक्शन बढ़ा तो इसके लिए पुलिस और अस्पताल स्टाफ जिम्मेदार होगा। उधर, पुलिस का कहना था कि डॉक्टरों की सहमति के बाद ही वह उसे ले जाने के लिए आए हैं। अंत में रात करीब 9 बजे पुलिस की टीम उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे फिट करार दिया। सोमवार को महिला का चेकअप मनोचिकित्सक डॉक्टर से कराया जाएगा। उसके बाद पुलिस टीम उसे सेंट्रल जेल छोडऩे रवाना हो गई।

परिवार के लोगों ने जेल भेजे जाने का विरोध किया था। मगर डॉक्टरों का कहना था कि वह पूरी तरह से फिट है। उनकी रजामंदी के बाद ही टीम को उसे गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया है। अब अगर जेल डॉक्टर को वह अनफिट लगेगी तो उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है।
दविंदर चौधरी, इंस्पेक्टर, थाना मॉडल टाउन