पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Deputy CM's Sukhbir Singh Badal Diplomacy In Lunch To Industrialist

डिप्टी सीएम की डिप्लोमेसी: इंडस्ट्रियलिस्ट्स को उद्घाटन और लंच से मनाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. सरकार की नजरअंदाजी से नाराज चल रहे इंडस्ट्रियलिस्ट्स को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को उद्घाटन, शुभारंभ और लंच डिप्लोमेसी के जरिए मनाएंगे। डिप्टी सीएम चंडीगढ़ रोड पर जहां वर्धमान ग्रुप की नई रोलिंग मिल का उद्घाटन कर कॉरपोरेट घराने के साथ गुफ्तगू करेंगे, वहीं गलाडा ग्राउंड पर लगने वाली इंजीनियरिंग एक्सपो के शुभारंभ के बाद मैन्युफैक्चरर्स से मुखातिब होंगे। दोपहर करीब 1 बजे मॉडल टाउन में इंडस्ट्रियलिस्ट्स व न्यू स्वैन ग्रुप के मालिक उपकार सिंह के घर लंच के दौरान इंडस्ट्रियलिस्ट्स से सीधे रूबरू होंगे।
सीआईसीयू द्वारा 24 नवंबर को कराए पंजाब-अफ्रीका ट्रेड कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम समय देकर भी नहीं आए थे। इससे इंडस्ट्रियलिस्ट्स नाराज थे। इसकी शिकायत भी डिप्टी सीएम के पास पहुंची। इसी के चलते डिप्टी सीएम ने अब सीआईसीयू के जनरल सेक्रेटरी उपकार सिंह आहूजा के घर लंच का प्रोग्राम तय किया है। आहूजा के घर में सीआईसीयू, यूसीपीएमए, लेट्स व निटवियर क्लब से जुड़े इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ डिप्टी सीएम सीधे मुखातिब होंगे।

यहां है प्रोग्राम
दोपहर 12 बजे : फोकल प्वाइंट में वर्धमान ग्रुप की रोलिंग मिल्स का उदघाटन
दोपहर 1 बजे : माडल टाउन में उपकार सिंह आहूजा के घर लंच
दोपहर 2 बजे : चंडीगढ़ रोड पर गलाडा ग्राउंड में इंजीनियरिंग एक्सपो का शुभारंभ।
मॉडल टाउन में लंच
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल 24 नवम्बर की नाराजगी दूर करने के लिए सीआईसीयू के मेंबर्स के साथ मॉडल टाउन में उपकार सिंह आहूजा के घर में लंच करेंगे। यहां सीआईसीयू के प्रधान अवतार सिंह व यूसीपीएमए के प्रधान चरणजीत सिंह ‌विश्वकर्मा के अलावा सतीश ढांढा, डीएस चावला के साथ साइकिल पाटर्स मैन्युफैक्चरर्स हिस्सा लेंगे। इंडस्ट्रियलिस्ट्स कहते हैं कि डिप्टी सीएम के सामने इंडस्ट्री की समस्याओं पर लंच के दौरान चर्चा होगी।
इंडस्ट्री मिनिस्टर भी पहुंचेंगे
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के साथ इंडस्ट्री मिनिस्टर मदन मोहन मित्तल भी इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुखबीर सिंह बादल व मदन मोहन मित्तल इंडस्ट्री के हित को लेकर कुछ फैसले भी कर सकते हैं।