पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ढोलेवाल फ्लाईओवर का मंजू सिनेमा वाला रास्ता 25 दिन के लिए बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. ढोलेवाल फ्लाईओवर के मंजू सिनेमा वाले पुल का हिस्सा बुधवार से 25 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते बुधवार दोपहर बाद ढोलेवाल शेरपुर चौक ओल्ड जीटी रोड पर काफी लंबा जाम लगा रहा। लोग डेढ़ से दो घंटे तक इस जाम में फंसे रहे। जिस कारण उन्हें काफी परेशानी का साना करना पड़ा।

नगर निगम की ओर से ढोलेवाल फ्लाईओवर के ज्वाइंट बदलने के वर्क के तहत मंजू सिनेमा वाले पुल का भी हिस्सा बंद कर देने से प्रताप चौक से चीमा चौक फ्लाई ओवर का हिस्सा पूरा बंद हो गया था। यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को शेरपुर चौक से घूम कर कैंसर अस्पताल से होकर ट्रांसपोर्ट नगर, शिवपुरी व चंडीगढ़ रोड व अन्य जगहों से होकर अपने मुकाम तक पहुंचना पड़ा। इससे शेरपुर चौक पर सारा दिन जाम की स्थिति पैदा होती रही।

- प्रताप चौक से चीमा चौक फ्लाईओवर का हिस्सा अगले 25 दिन तक बंद रहेगा। इसके चलते अब यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को शेरपुर चौक से होकर ही गुजरना होगा। 15 दिन में फ्लाईओवर के इस हिस्से के ज्वाइंट बदल दिए जाएंगे, लेकिन इसके बाद उक्त सड़क पर लुक डालने को ये रास्ता अगले 10 दिन के लिए बंद रहेगा। - कर्मजीत सिंह, एक्सईएन नगर निगम
घंटाघर से सोसाइटी सिनेमा रोड तीन दिन के लिए बंद
लक्कड़ पुल आरओबी के सिविल लाइन से भदौड़ हाउस वाले हिस्से को चालू करने के लिए बुधवार से रेलवे लाइन वाले हिस्से पर शटरिंग का काम शुरू किया जा रहा है। इसके चलते वीरवार से घंटाघर से सोसायटी सिनेमा होकर दमोरिया पुल को जाने वाली सड़क तीन दिन के लिए बंद रहेगी। अब यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को भदौड़ हाउस या फिर पुरानी सब्जी मंडी के सामने से होकर दमोरिया पुल को जाना पड़ेगा। यह जानकारी रेलवे आफिसर बलबीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन वाले हिस्से पर शटरिंग का काम शुरू किया जा रहा है। जल्द से जल्द काम खत्म किया जाएगा।