पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • DTO And Brother in law Clerk, Were Conducted In house Facility Center

जीजा डीटीओ और साला क्लर्क, घर में ही चला रहे थे सुविधा सेंटर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. ट्रकों को ग्रीस देने का काम करने वाले एक युवक ने जाली ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का गोरखधंधा शुरू कर दिया। काम चलाने के लिए युवक ने अपने जीजा को डीटीओ बना दिया और खुद क्लर्क बनकर ग्राहकों से डीलिंग शुरू कर दी। लेकिन दोनों जीजा-साला थाना सदर की पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने यूपी के रहने वाले धर्म सिंह व उसके साले आनंद को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से 25 जाली लाइसेंस, 20 खाली जाली लाइसेंस बनाने के लिए तैयार किए गए कार्ड, 11 लोगों की फोटो, 1 मल्टी मोहर, कंप्यूटर, स्कैनर व अधिकारियों के साइन करने वाले ग्रीन पैन व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने गुरु नानक नगर में नाकाबंदी के दौरान दोनों को पकड़ा। आरोपियों ने बताया कि ५०० रुपए में फर्जी लाइसेंस बनाते थे।

ऐसे बनाते थे लाइसेंस

आरोपियों ने हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल व यूपी के उन जिलों के कार्ड रखे हुए थे जहां पर अभी कार्ड वाले लाइसेंस चलते हैं। धर्म सिंह लाइसेंस तैयार कर लाइसेंस पर होलोग्राम लगाने के लिए उसको स्कैन कर चिपका देता था। फिर खुद ही डीटीओ बन हरे पैन से हस्ताक्षर कर देते थे।

आरोपी आनंद ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले ड्राइवर फर्जी लाइसेंस बनाने की बात करते थे उसका जीजा कंप्यूटर चलाना जानता था। उन्होंने मिलकर योजना बनाई और काम शुरू कर दिया।