पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. भारत नगर चौक स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स में चल रही दो दिवसीय 71वीं एनुअल एथलेटिक मीट में अंतिम दिन स्टूडेंट्स के साथ स्टाफ ने भी खेलों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की पत्नी सुरजीत कौर मलूका मुख्य अतिथि और स्त्री अकाली दल नवांशहर की प्रेसिडेंट सतिंदर कौर बिसला विशेष अतिथि थीं।
कॉलेज प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर ने मेहमानों का स्वागत किया। मुख्यातिथि सुरजीत कौर मलूका ने कहा कि खेलें जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। मुख्य मेहमान ने भी रेस में हिस्सा लेकर पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में स्टूडेंट्स ने गिद्दा पेश किया। यहां पर डॉ. मनिंदर कौर ग्रेवाल, डीईओ परमजीत कौर चाहल, डीईओ प्राइमरी रणजीत सिंह मौजूद थीं। फिजिकल डिपार्टमेंट की हेड शरणजीत कौर ने सभी का धन्यवाद किया।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.