पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Engineering Student And Girl Died In Car

संदिग्ध हालात में स्टूडेंट और छात्रा की कार में मौत, गैस से दम घुटने की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर. श्रीगंगानगर रोड पर एक धर्म कंडे के पीछे खड़ी कार से संदिग्ध हालात में एक लड़का और नाबालिग लड़की की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि एसी गैस से दम घुटने से दोनों की मौत हुई होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक की पहचान नई आबादी अबोहर निवासी करन (19) के रूप में हुई है। वहीं लड़की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की प्रेमनगर की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि करन फिरोजपुर के एक टेक्निकल एजुकेशन इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग कर रहा था। जबकि लड़की अबोहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल मेंं 11वीं की स्टूडेंट्स बताई जा रही है। पुिलस के मुताबिक, लड़की रोजाना की तरह घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी।
 
इधर, लड़का भी फिरोजपुर से अपने घर आया हुआ था। दोनों दोपहर में कार से यहां पहुंचे होंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार करीब तीन घंटे से यही खड़ी थी। लोगों ने कार के भीतर देखा तो लड़का-लड़की की बेहोशी की हालत मंे थे। इसी बीच किसी ने युवक को पहचान लिया। और उसके घरवालों को खबर कर दी। मौके पर पहुंचे युवक के घरवाले दोनों को सरकारी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

इधर, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौत कार की गैस फैलने के कारण दम घुटने से हुई है। कार से दोनों को बाहर निकालते समय कुछ लोगों को गैस की दुर्गंध आई थी। थाना सिटी दो के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि दोनों की लाशे पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।