पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसंत एवेन्यू स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में सुपर किड्स कार्निवाल का आयोजन

‘सुपर किड्स कार्निवाल’ में बच्चों ने फन गेम्स का लुत्फ उठाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. बसंत एवेन्यू स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में सुपर किड्स कार्निवाल का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स को फन एक्टिविटीज करवाने के साथ ही बच्चों का ध्यान स्पोर्ट्स की ओर करने के लिए इवेंट करवाया गया। जिसमें नन्हे मुन्नों ने जमकर आनंद लिया। सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, एलिगेटर वॉक, बैलेंस बीम, जोरबिंग, कैरिकेचर बनाना, रॉक क्लाइंबिंग, लैडर क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों में बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला ने बताया कि गेमिंग में बच्चों को आगे करने के लिए इस तरह की एक्टिविटीज का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्कूल की ओर से इंटरनेशनल करिक्युलम को फॉलो किया जा रहा है। जिसमें यूके व यूएस के सिस्टम को फॉलो किया जा रहा है। मौजैका एजुकेशन , आई कार्नेज का करिक्युलम शामिल है। आई कार्नेज के जरिए रोबोटिक्स की दुनिया में शुरुआत से बच्चा कदम रख कर ग्लोबल लेवल पर सभी का मात दे रहा है। लुधियाना में स्कूल एजुकेशन बढ़ाने की कोशिश जारी है। वहीं, मुल्लांपुर में वो हायर एजुकेशन पर ध्यान दे रहे हैं। फरिदाबाद स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल संयोगिता शर्मा ने बताया कि बच्चों में नॉलेज, स्किल्स व वैल्यूज को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। लुधियाना की वाइस प्रिंसिपल शिल्पी गिल के अनुसार नर्सरी से लेकर बारहवीं क्लास के हर स्टूडेंट के लिए स्पोर्ट्स पीरियड कंपलसरी रखा गया है। जिससे कि बच्चा स्ट्रेस फ्री रहे। सारा करिक्युलम एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग(एबीएल) पर आधारित है। इसके साथ ही हर क्लास में लाइब्रेरी भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल से पास आउट होने के बाद ड्यूल सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसमें सीबीएसई व आई कार्नेज का सर्टिफिकेट शामिल होगा। इस मौके पर लुधियाना के चेयरमैन राजेश कालरा, डायरेक्टर प्रिंसिपल एसपी शर्मा, डायरेक्टर रूपाली त्रेहन भी मौजूद थे।

बच्चों की सिक्योरिटी व सेफ्टी का पूरा ध्यान
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव राय ने बताया कि स्कूल में बच्चों की सिक्योरिटी व सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसमें एस्कॉर्ट कार्ड जारी होने के बाद ही बच्चा घरवालों को दिया जाएगा। स्कूल में सीसीटीवी लगाने के साथ ही बसों में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्लानिंग जारी है। जिससे बच्चों की सेफ्टी को पुख्ता किया जा सके।