पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फैक्ट्री वैन और ट्रक में टक्कर 1 की मौत, 12 मजदूर जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. बुधवार की सुबह साहनेवाल के गांव भैरो मुन्ना के पास फैक्ट्री वैन और ट्रक में हुई टक्कर में एक वर्कर की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मरने वाला बिहार का रहने वाला भीम कुमार है। जबकि घायलों की पहचान विनोद, लिल्ली, विनोद कुमार, देव चंद, अखिलेश, विपन, निर्मल सिंह, मुरारी पांडे, कमलेश कुमार, नागिन कुमार, दविंदर कौर और वैन ड्राइवर सुखदीप सिंह है।

सुखदीप सिंह और दविंदर कौर को कोहाड़ा के गुरु कृपा अस्पताल में जबकि बाकी सभी को दोराहा के राजवंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल कमलेश ने बताया कि वह गांव भैरो मुन्ना स्थित बांसल स्पिनिंग मिल में काम करता है और सभी फैक्ट्री की वैन द्वारा गांव मानगढ़ से फैक्ट्री जा रहे थे। जैसे ही उनकी वैन गांव भैरो मुन्ना के बाहर पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक टाटा 909ने उनकी वैन को टक्कर मार दी। जिससे उनकी वैन और ट्रक दोनों ही पलट गई। हादसे में वैन में सवार सभी लोग घायल हो गए।

दोराहा के राजवंत अस्पताल में दाखिल नगिंदर कुमार ने बताया कि हादसे में उसकी टांग टूट गई और आसपास के लोगों ने उसे खींच कर वैन में से बाहर निकाला। घायल अखिलेश और विनोद ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और गांव के लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने वर्करों को वैन से बाहर निकाला और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसकी पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।