पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। पेट्रोल व डीजल के दाम में लगातार हो रही गिरावट के चलते परिवहन संचालकों ने माल भाड़े के दाम कम करते हुए बकायदा नए दाम तय कर दिए हैं। इससे अब उपभोक्ता को राहत मिलेगी। परिवहन संचालकों ने जो नई दरें लागू की हैं, उसमें 20 से 25 फीसदी तक दाम कम किए हैं। पंजाब स्टेट गुड्स एसोसिएशन के चेयरमैन चरण सिंह लोहरा के मुताबिक डीजल के दाम कम होने से हम भाड़े के दाम कम कर रहे हैं। इसमें 20 से 25 फीसदी कटौती की गई है। जनता ट्रांसपोर्ट के हंसराज गोयल के मताबिक सर्दी का सीजन होने से पहले ही मंदी का दौर चल रहा है। डीजल के दाम के कम होने पर किराया घटाया जा रहा है। महाजन ट्रांसपोर्ट के राजकुमार महाजन के मुताबिक डीजल का फर्क तो पड़ा है, लेकिन टोल टैकस बढ़ौतरी हो रही है। इसके बावजूद काम कम होने की वजह से दाम घटा दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि डीजल के दाम में गिरावट से जो कुछ राहत मिलेगी, उसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा
नया भाड़ा(10 टन ट्रक)
स्थान किराया पहले अब
लुधियाना से दिल्ली 10 हजार 7500
लुधियाना से अहमदाबाद 17 हजार 13,000
लधियाना से मुंबई 30 हजार 27000
लुधियाना से बेगलुरू 45 हजार 41000
लुधियाना से जयपुर 11 हजार 7500
लुधियाना से कोलकाता 30 हजार 26000
लुधियाना से लखनऊ 18 हजार 16000
लुधियाना से पूणे 30 हजार 25000
लुधियाना से इंदौर 20 हजार 17000
लुधियाना से अमृतसर 45सौ 3200
लुधियाना से चंडीगढ़ 4 हजार 3000
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.