लुधियाना. शनिवार को गडवासू मेले में स्टूडेंट्स ने पाचन-शक्ति बढ़ाने वाली योगर्ट आइसक्रीम पेश की। जिसे गुरू अंगददेव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के डेयरी साइंस एंड टैक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने तैयार किया। डिपार्टमेंट की नीतिका गोयल ने बताया कि इंगर्ट आईसक्रीम का जायका भले ही दूसरी आइसक्रीम से थोड़ा अलग है, लेकिन नया टेस्ट लोगों को लुभा रहा है। इसे खाने से सेहत को फायदा पहुंचने के साथ पचाने की ताकत बढ़ती है। इसे तकरीबन छह महीनेे की रिसर्च के बाद तैयार किया गया। इस आइसक्रीम को चखने के बाद शिल्पी नाम की एक स्टूडेंट ने तपाक से कहा, यम्मी और फिर बोली कि इसमें थोड़ा दही का स्वाद है।
डेयरी फार्मिंग में रुझान रखने वाले किसानों काे दी जाएगी ट्रेनिंग
आइसक्रीम बनाने वाली टीम के मेंबर्स ने बताया, इसे बनाने के लिए वेजिटेरियन बैक्टिरिया को मिक्स किया गया है। ताकि हेल्थ इंप्रूव रहे। डिपार्टमेंट के डॉ.
पीके सिंह, करनैल सिंह और छह स्टूडेंट्स की टीम ने इस आइसक्रीम को तैयार करने के लिए करीब 6 महीने रिसर्च किया। जिसके बाद इसको तैयार किया जा सका। अब डेयरी फार्मिंग की तरफ रूझान रखने वाले किसानों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। अभी इसे मार्केट में नहीं उतारा गया है। इसके अलावा डिपार्टमेंट ने मौजरेला चीज, मसाला पनीर, डोडा बर्फी, मिल्क केक, गाजर लस्सी भी तैयार की है। वहीं दही में मिक्स फ्रूट में भी फ्लेवर बनाए गए हैं। दूध में स्ट्रावेरी का फ्लेवर भी तैयार किया गया है। किसान मेले में इसी डिपार्टमेंट की तरफ से मीट कटलेट, मीट समोसा, मीट मेमोज, मीट के बिस्कुट और अंडे का जैम जैसे प्रोडक्ट भी पेश किए गए।
52.5 लीटर दूध देने वाली गाय देख रुक गए किसानों के पैर
आेए, वेखीं काका, आप्पा ऐही गां लेणी है, जेड़ी दुध नाल बाल्टे भर देवे। फरीदकोट इलाके से आए बुजुर्ग किसान जसविंदर सिंह ने जब बुलंद आवाज में अपने जवान बेटे सतबीर से ये बात कही तो मेला घूमने आए बाकी किसान भी रुक गए। सब हैरानी से उस खास गाय को देखने लगे जो दिन में 52.5 गडवासू के डेयरी साइंस विभाग ने पेश किया। प्रिजमक्रॉस नस्ल की काले-सफेद रंग वाली यह गाय मेले में आए पशु पालकों को खूब लुभाती रही। डेयरी साइंस विभाग के डॉ. आरएस ग्रेवाल ने बताया कि गाय की इस ब्रीड में दो किस्म एक देसी और दूसरी क्रॉस ब्रीड है। इस गाय की दिनभर में औसतन 52.5 लीटर दूध देने की क्षमता है।
किसान मेले में लांच की गई योगर्ट आईसक्रिम खाती स्टूडेंट सिल्वी।