पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. मोहल्ला ना छोड़ने पर बाप-बेटे ने एक व्यक्ति के साथ बुरी तरह से मारपीट की। जख्मी हुए व्यक्ति के शोर मचाने पर हमलावर बाप-बेटा मौके से जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। जख्मी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने सिविल लाइन के रहने वाले अशोक मरवाहा की शिकायत पर उसके पड़ोसी रमेश कपूर और करन कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसआई रामपाल ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के घर के पड़ोस में रहते है। आरोपी अकसर उसके मोहल्ला छोड़कर जाने की धमकियां देते थे। शिकायतकर्ता के बात ना मानने पर आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चूके है। शिकायतकर्ता दोपहर को अपने घर के बाहर खड़ा था।इसी दौरान उक्त आरोपियों ने आकर उस पर हमला कर दिया और मारपीट करके धमकियां देते हुए फरार हो गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.