पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। यहां पे सब शांति-शांति है। बात हो रही है, पिछले कुछ दिनों से विवाद का मुद्दा बनी फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड की। हालांकि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के नए आदेश के बाद सभी जगह यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज हो रही है, लेकिन पंजाब में, खासकर लुधियाना में तो दो दिन से ऐसा कुछ बिलकुल ही नजर नहीं आ रहा। जहां पुलिस प्रशासन तल्ख लहजे में अपनी राय रख चुका है, वहीं सिनेमा घरों के संचालक भी कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते।
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह अभिनीत फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड राजनीति के मंच पर खूब चली, लेकिन जहां इसे चलना चाहिए था अब तक वहां इसे नहीं दिखाया जा सका। 16 जनवरी 2015 को जब इस फिल्म को रिलीज होना था तो उससे पहले ही हर तरफ माहौल में तनाव पनप चुका था। रोष प्रदर्शन हुए, फिल्म के पोस्टरों वगैरह पर पथराव व गोलीबारी हुई। राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा रसूख रखने वाले नेताओं के बयानों का हिस्सा भी यह फिल्म खूब बनी। हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व सांसद अजय चौटाला और उनके बेटे दिग्विजय के खिलाफ आपराधिक केस भी दर्ज हुआ। दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री बठिंडा में एक प्रेस वार्ता में इस फिल्म पर लगी पाबंदी के मामले में कुछ नरम रुख में भी नजर आए थे। आखिर सभी तरह की बातों के बीच फिल्म का रिलीज रुक गया।
यह बात भी कम उल्लेखनीय नहीं है कि 16 जनवरी को गुड़गांव में लेजर वैली ग्राउंड नामक पार्क में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह अभिनीत फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड का प्रीमियर शो आयोजित किया जाना था। संयोग से इसे बैन कर दिया गया था, लेकिन एशिया बुक और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम द्वारा जुटाए गए एक आधिकारिक आंकड़े की बात करें तो लेजर वैली ग्राउंड में 1,57,231 लोग एमएसजी की टीशर्ट्स पहने नजर आ रहे थे। इसके बाद 5 फरवरी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस फिल्म पर लगे बैन को हटाने के निर्देश दिए। अब 13 जनवरी को देश-दुनिया में रिलीज हो रही है, लेकिन पंजाब में नहीं। इतना ही नहीं खन्ना से भी 400 के करीब लोग 2-2 हजार रुपए खर्चकर बसों में गुड़गांव गए थे।
कुछ इस तरह बोले सिनेमा घरों के संचालक
लुधियाना में भास्कर डॉट कॉम ने कई सिनेमा घरों में जाकर बात की। गुरदेव नगर स्थित पीवीआर सिनेमा के ड्यूटी मैनेजर विकास आनंद ने बताया कि लुधियाना में पीवीआर के तीन सिनेमा घर हैं। इनमें से किसी में भी फिलहाल एमएसजी रिलीज नहीं हो रही। आरती सिनेमा के मैनजर का कहना था कि उनके यहां न तो फिलहाल मैसेंजर ऑफ गॉड प्रदर्शित की जा रही और न ही किसी तरह का कोई विवाद खड़ा होने की आशंका के चलते आगे कोई इरादा है।
इसी तरह भाई बाला चौक के पास स्थित एसआरएस सिनेमा घर के निजी सूत्रों से भी पता चला है कि वहां भी यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज नहीं होगी। कारण पूछा तो बताया गया कि किसी ने भी इस फिल्म के प्रदर्शन के लिए राइट्स नहीं लिए। फिल्म ऊपर से ही बैन है। इसके अलावा बीते दो-तीन पहले शहर के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रमोद बान ने सभी सिनेमा घरों के मालिकों व संचालकों की एक बैठक ले निर्देश दिए थे। कमिश्नर के आदेश के अनुसार अगर कोई भी सिनेमा घर फिल्म एमएसजी दिखाता है तो अंजाम के लिए प्रबंधन खुद ही जिम्मेदार होगा। इसके अलावा जहां लुधियाना के शिंगार सिनेमा में भी वीरवार को शांत माहौल था, वहीं बठिंडा से क्यू सिनेमा सहित अन्य किसी में भी यह फिल्म नहीं लगी थी।
आगे जानें, आसपास के इलाके के बारे में...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.