पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवाई फायर करने तथा धमकी देने के आरोप में थाना दाखा में 12 लोगों पर मामला दर्ज

मामूली कहा सुनी पर हवाई फायर 12 नामकाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगराओं। गांव हांस कलां के गुरुद्वारा साहिब में टूर्नामेंट कमेटी के गठन को लेकर हुई बहसबाजी के बाद पंचायत सदस्य के घर जाकर हवाई फायर करने तथा धमकी देने के आरोप में थाना दाखा में 12 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस चौकी चौकीमान के प्रभारी अमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गांव हांस कलां के पंचायत सदस्य परमिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के गुरुद्वारा साहिब में टूर्नामेंट कमेटी के गठन को लेकर हुए इक्कठे में कहा-सुनी के बाद उनके घर आकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायर किए। इस संबंध में पंचायत सदस्य परमिंद्र सिंह के बयान पर अर्शदीप सिंह, हरविंद्र सिंह, दीपा निवासी गांव हांस कलां, तेजप्रीत सिंह, बूटा स्हिं, शिंगारा सिंह निवासी गांव ढोलण, गिंदी निवासी चचराडी और 5 अज्ञात लोगों पर थाना दाखा में मामला दर्ज किया गया है।