पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंखन्ना। खन्ना के भीड़-भाड़ वाले और संकरे इलाके त्रिवेणी पूरी मोहल्ले में एक जनरल स्टोर पर शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी फैल गई थी कि फायर ब्रिगेड की खन्ना, समराला और मंडी गोबिंदगढ़ से आई गाड़ियों ने घण्टों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। खन्ना, समराला व मण्डी गोबिंदगढ़ की कुल 9 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। जानकारी के अनुसार त्रिवेणी पुरी मंदिर के ठीक सामने स्थित राजू गिफ्ट शाप की पहली मंजिल पर शनिवार की सुबह 9.45 पर धुआं उठता देखा गया। शोर मचा तो लोग इकट्ठे होने लगे। तब तक दुकान की इस मंजिल से जबरदस्त आग की लपटें निकलने लगी थी। फायर ब्रिगेड खन्ना को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड और मोहल्ला वासियो ने काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग बुझने तक दुकान में पड़ा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो चुका था। आग के दौरान हालात यह रहे कि खन्ना नगर कौंसिल की फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म हो गया, तो मोहल्ले के लोग मन्दिर और अपने घरों से बाल्टियों में पानी भरकर गाड़ी में डालते दिखे। फायर अफसर हरी चंद ने बताया कि फिलहाल आग के कारणों का सही पता नहीं चला है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.