पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Foundation Begged Donations As An Opposition To Municipal Council

भीख मांग कर निगम की बदहाली की खोली पोल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. जगराओं पुल एलिवेटेड रोड पर हिंदू-सिख जागृति सेना के कार्यकर्ताओं ने वाहन चालकों को रोक निगम की आर्थिक हालत बेहतर बनाने के लिए भीख मांगी। सांकेतिक तौर पर मांगी गई इस भीख दौरान एलिवेटेड पर वाहनों का भले ही लंबा जाम लग गया, लेकिन इस दौरान लोगों ने निगम के लिए दिल खोलकर दान किया। आधा घंटा में ही मंच ने 2500 रुपये इकट्ठे कर लिए। यह रकम आज ड्रॉफ्ट बनवाकर निगम के सुपुर्द किया जाएगा।

मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा की ओर से जल्द एलिवेटेड रोड के तीखे कर्व पर जालियां लगाने के दावे पर करीब तीन सप्ताह पहले निगम कमिश्नर कैंप ऑफिस के बाहर दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हिंदू-सिख जागृति सेना के कार्यकर्ता धरने से जरूर उठ गए, लेकिन यह दावा झूठा साबित होकर रह गया। पहले निगम का दाह संस्कार, फिर जाएंगे अदालत में जाएंगे। इस दौरान मंच के अध्यक्ष प्रवीण डंग, चेयरमैन अश्वनी कत्याल व अन्य लोग मौजूद रहे।

अश्रितों को 10 लाख रुपये व नौकरी देने की मांग
प्रवीण डंग ने कहा कि वे सभी मिलकर निगम का दाह संस्कार करेंगे और इसके बाद घटनास्थल पर मुंडन करवा बालों को निगम प्रशासन को भेंट करेंगे। इसके बाद जागृति सेना बीते दो साल में एलिवेटेड पर मौत का शिकार बने सात मृतक परिवारों को सरकारी नौकरी और प्रति परिवार दस लाख रुपये का मुआवजा दिलाने को अदालत में भी जाएंगे।