लुधियाना। पुलिस ने नशा तस्करी करने के आरोप में पांट लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 100 ग्राम नशीला पाउडर और 12 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान डेहलों के रहने वाले गुरदीप सिंह, प्रीत नगर के राज मुहम्मद, गांव चौता के गुरप्रीत सिंह नेपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पहले मामले में थाना लाडोवाल के एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी समेत इलाके में गश्त पर थे। इसी दौरान गांव कादियां के पास आरोपी गुरदीप और राज मुहम्मद को मोटरसाइकिल पर आते देख शक के आधार पर चैकिंग के लिए रोका गया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 100 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। दूसरे मामले में थाना कूमकलां के सब इंस्पेक्टर चमकौर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुलिस पार्टी समेत भैणी साहिब के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी गुरप्रीत, नेपाल और गुरप्रीत सिंह को आते देख चैकिंग के लिए रोका। पुलिस ने चैकिंग के दौरान आरोपियों से 12 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।