पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. फर्जीवाड़ा करने के मामले में भी लड़कियां किसी तरह लड़कों से पीछे नहीं हैं। फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस से इंप्रेस एक छात्रा ने शहर के गुरु नानक कॉलेज में फर्जी सार्टिफिकेट से बीबीए सेकेंड ईयर में दाखिल ले डाला। मगर यह कोई फिल्म नहीं हकीकत थी, लिहाजा आरोपी छात्रा का सार्टिफिकेट जांच के दौरान पकड़ा गया। अब पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसके खिलाफ शहर के थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज करा दिया है।
पुलिस आरोपी छात्रा की तलाश में जुटी है और वह अंडरग्राउंड हो गई है। इस मामले में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार एके भंडारी की शिकायत पर आरोपी छात्रा जसप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनके मुताबिक जसप्रीत ने वर्ष 2011-12 में गुरु नानक कॉलेज में बीबीए फस्र्ट ईयर में दाखिला लिया था। मगर वह फेल हो गई थी। इसके बाद उसने फस्र्ट ईयर में पास होने का फर्जी सार्टिफिकेट हासिल कर उसी कॉलेज में बीबीए सेकेंड ईयर में दाखिला ले लिया। शक होने पर जब उसके सार्टिफिकेट की जांच की गई तो फर्जीवाड़ा सामने आया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.