पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Friendly Match Between India And Pakistan Businessman

भारत-पाकिस्तान के कारोबारी 13 को खेलेंगे फ्रेंडली क्रिकेट मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. भारत और पाकिस्तान के इंडस्ट्रियलिस्ट्स के बीच लुधियाना में 13 दिसंबर को फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान से 26 बिजनेस घराने का परिवार इसमें हिस्सा लेगा। जबकि पंजाब से 25 इंडस्ट्रियलिस्ट्स का परिवार शामिल होगा। यह फ्रेंडली क्रिकेट मैच इंटरप्रिन्योर आर्गेनाइजेशन (ईओ) करवा रहा है, इसका उद्देश्य दोनों मुल्कों के बीच बिजनेस को बढ़ावा देना है।

ईओ पंजाब के प्रेसीडेंट राजीव गर्ग के मुताबिक दोनों मुल्कों के बीच बाघा बार्डर से कारोबार हो रहा है। पाकिस्तान का लाहौर और यहां लुधियाना टेक्सटाइल का गढ़ माना जाता है, कढ़ाई के लिए अगर लाहौर दुनिया में जाना जाता है तो बुनाई के लिए लुधियाना पूरी दुनिया में मशहूर है। लाहौर और लुधियाना के बीच बिजनेस को बढ़ाने के लिए लाहौर के 26 इंडस्ट्रियलिस्ट्स को परिवार समेत लुधियाना में आमंत्रित किया गया है।

अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में होंगे कार्यक्रम
12 दिसंबर को पाकिस्तान के इंडस्ट्रियलिस्ट्स बाघा बॉर्डर के जरिए अमृतसर पहुंचेंगे, यहां दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ बैठक करेंगे। इसी दिन जालंधर में इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ भी मीटिंग होगी। 13 दिसंबर को लुधियाना में साउथ सिटी के आइरियो में फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके बाद शाम को दोनों मुल्कों की बिजनेस फैमिली की डिनर पार्टी और बिजनेस पर बातचीत होगी। साल 2015 में जापान और जर्मनी के कारोबारियों के साथ मीटिंग आयोजित होगी।

चार महीने में 600 करोड़ का यार्न एक्सपोर्ट
भारत से पिछले चार महीने में पाकिस्तान को 600 करोड़ रुपए के यार्न एक्सपोर्ट किया गया है। लुधियाना से रोजाना धागा पाकिस्तान को भेजा जा रहा है। धागे के एक्सपोर्ट के साथ साथ दूसरे प्रोडक्ट को एक्सपोर्ट करने की योजना है।

कारोबारियों के बीच होगा शेफ मास्टर कंपीटिशन
लुधियाना में फ्रैंडली क्रिकेट मैच के साथ दोनों मुल्कों के कारोबारियों के परिवारों के बीच शेफ मास्टर कंपटीशन भी होगा। इसमें शेफ आदित्य बल प्रमुख रूप से हिस्सा लेंगे।
46 देशों में 143 चैप्टर: राजीव गर्ग के अनुसार ईओ दुनिया भर के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को एक साथ जोड़ने का काम कर रहा है। जिससे दूसरे मुल्कों के साथ बिजनेस को बढ़ावा मिल सके। इससे न केवल भारत में बिजनेस बढ़ेगा, बल्कि लोगों को दूसरे मुल्कों के उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। ईओ की 46 देशों में 143 चैप्टर है। 10000 से ज्यादा कारोबारी जुड़े हैं, जिससे बिजनेस नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है।
पंजाब चैप्टर से ये कारोबारी होंगे शामिल
एवन साइकिल के ऋषि पाहवा, गर्ग एक्रेलिक लिमिटेड के राजीव गर्ग, गंगा एक्रोवूल्स के अमित थापर, सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल के पुनीत सरदाना, टेक ऑटो के पंकज गुप्ता, रेज निटवियर के आकाश बांसल, स्क्वायर कारपोरेशन के विवेक वर्मा, वीरा ऑटो कंपोनेंट के विनीत जैन, शिंगोरा टेक्सटाइल के अनुज जैन, हैप्पी फोर्जिंग के आशीष गर्ग, इनविजन एक्सपोर्ट के कंवल खुराना, सुखजीत स्टार्च मिल्स के पंकज सरदाना, श्रीनाथ इंडिया के संदीप गुप्ता, सुप्रीम टेक्स मार्ट के अजय गुप्ता, रजनीश इंटरनेशनल के राहुल आहूजा, वल्लभ टेक्सटाइल्स के विक्रम जैन, हैबीटेट आर्किटेक्ट के जफर चौधरी, एसटी कोटेक्स के अमन गुप्ता, विधाता इंडस्ट्रीज के विशाल जुनेजा, कुड्डू फैब्रिक्स के गौरव मित्तल, गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के गुरकीरत गुलजार, लवीना होजरी के रोहित बेरी, प्रो एक्टिव टूल्स के चेतन कालड़ा, लवीना निटवियर्स के गगन बेरी और डीवी साहरन एंड संस के मोहित साहरन इस टीम में शामिल हैं।