पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गगन वाइन कंपनी के मैनेजर और दो लोगों से लूटे 10 लाख

गगन वाइन कंपनी के मैनेजर और दो लोगों से लूटे 10 लाख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। शिमलापुरी के कोट मंगल सिंह इलाके में रविवार रात 11 बजे नकाबपोश बाइक सवार लुटेरों ने गगन वाइन कंपनी के मैनेजर समेत तीन लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर 10 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के लिए सबसे पहले लुटेरों ने कार के आगे बाइक लगाकर रोक लिया और रास्ता पूछने के बहाने आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया। लूटने के बाद जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। लूट की जानकारी मिलते ही थाना शिमलापुरी के इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। वारदात रात 11 बजे के करीब हुई।

वाइन कंपनी के मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि मैनेजर हरप्रीत सिंह अपने ड्राइवर दलवीर सिंह व एक अन्य कर्मी जाकिर के साथ ठेकों से पेमेंट कलेक्ट कर वापस लौट रहा था। ड्राइवर दलवीर सिंह के अनुसार वह जीवन नगर और फोकल प्वाइंट इलाके में ठेकों से 10 लाख रुपये पेमेंट लेकर शिमलापुरी स्थित दफ्तर जा रहे थे। कोट मंगल सिंह के निकट 6 बाइकों पर सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। कुछ तो हेलमेट लगा रखे थे, जबकि कुछ ने नकाब डाल रखा था। सबसे पहले एक बाइक सवार ने रास्ता पूछने का बहाना बनाकर ड्राइवर से बात करने के लिए शीश नीचे करवाया । जैसे ही उसने शीशा नीचे किया तो उसने उसकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया।

अन्य लोगों ने ड्राइवर के साथ कैश लेकर बैठे हरप्रीत सिंह के साथ मारपीट करने लगे। इतने में पीछे बैठा जाकिर ोबचने के लिए भाग निकला। लुटेरों ने विरोध करने पर हरप्रीत पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और कार भी तोड़ दी। मौके पर पहुंच इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। इस संबंध में वारदात स्थल के निकट सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी जांच की जा रही है।