लुधियाना. सुविधा सेंटर के हॉल नंबर 5 में खुले आधार कार्ड बनाने के सेंटर में आधार कार्ड बनाने के बदले 200 रुपये वसूलने वाले एजेंट को उसी महिला नीलम निवासी चूहड़वाल ने पकड़ लिया। उसके साथ आए लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर सुविधा सेंटर प्रबंधन के हवाले कर दिया। फिर उसे एक घंटा सुविधा सेंटर में रखकर पूछताछ की गई। मामला सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसरों तक पहुंचा तो उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
महिला ने आधार कार्ड सेंटर अफसरों को इसकी शिकायत दे दी है। यूआईडी के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डीनेटर चरणजीत सिंह ने कहा कि पहले भी इस युवक को पकड़ा गया था। आधार कार्ड बिल्कुल मुफ्त बनता है तथा इस बारे में सेंटर के बाहर नोट भी चिपकाएं गए हैं।