पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होमवर्क पूरा न करने पर छह साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. घुमारमंडी में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची को स्कूल टीचर ने बेरहमी से पीटा। मासूम अनन्या का कसूर इतना था कि उसने होमवर्क पूरा नहीं किया था। बच्ची के पिता सुनील की शिकायत पर चौकी घुमारमंडी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अनन्या की मां रेनू ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी स्कूल गई थी। वहां उसकी मैडम डिंपल ने उसे होमवर्क चेक करवाने के लिए कहा। होमवर्क पूरा न होने की बात सुनकर अचानक उसने बच्ची को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। एक और बच्चे के पेरेंट्स ने बताया कि इसी स्कूल की टीचर ने एक बच्चे को खेलने के लिए अपना मोबाइल दे दिया। बच्चे के हाथ से मोबाइल टूट गया तो टीचर ने पेरेंट्स से पैसे मांगने शुरू कर दिए।
सुबह दिखे बच्ची के गाल पर चोट के निशान
बच्ची की मां रेनू ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद अनन्या गुमसुम थी। मैंने सोचा खेलकूद में कुछ ज्यादा थक गई होगी। शनिवार की सुबह जैसे ही उसे नहाने के लिए ले गई, उसके चेहरे पर चोट के कई निशान नजर आए। पूछने पर पता चला कि स्कूल में मैडम ने पीटा है। बच्ची को लेकर वह शिकायत के लिए प्रिंसिपल हरप्रीत कौर से मिलीं। उन्होंने भी गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया। बाद में कुछ और बच्चों के पेरेंट्स ने भी बताया कि अकसर यह टीचर बेवजह मासूमों को पीटती हैं।
स्कूल बंद होने के कारण टीचर से नहीं हुई पूछताछ
शनिवार को स्कूल बंद होने के कारण आरोपी टीचर का बयान दर्ज नहीं किया जा सका। जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस ने बच्ची और उसके पेरेंट्स का बयान दर्ज कर लिया है। सोमवार स्कूल टीचर और प्रिंसिपल से इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
सेकेंड क्लास की अनन्या की गाल पर पिटाई के निशान।