पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। शिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर हर महादेव महोत्सव कमेटी की तरफ से 15 फरवरी को निकाले जाने वाली रथयात्रा की तैयारियों को लेकर चावला रेस्टोरेंट में मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें शहर की सभी धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मीटिंग में मुख्यातिथि के रूप में दुर्गा माता मन्दिर ट्रस्ट के संजय महेंद्रू बंपी, भाजपा नेता अनिल सरीन, शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सुनील मेहरा ने भाग लिया। महोत्सव कमेटी के प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि विशाल रथयात्रा श्री दुर्गा माता मन्दिर नजदीक जगरांव पुल से शुरू होकर होकर फव्वारा चौक, घुमार मंडी, आरती चौक से होती हुई श्री नव दुर्गा माता मन्दिर सराभा नगर में भगवान भोलेनाथ की महाआरती के साथ सम्पन्न होगी। कमेटी सदस्य बनवारी हरजाई ने बताया कि रथयात्रा मार्ग को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया जाएगा। पूरे रथयात्रा मार्ग में लंगर के स्टाल एवं स्वागती गेट लगाए जाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.