पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ भांजी की शादी में गया था परिवार

घर के ताले तोड़ कर 15.20 लाख की नकदी चुराई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। जोशी नगर का एक परिवार भांजी की शादी पर चंडीगढ़ गया हुआ थ। पीछे से चोर घल के ताले तोड़कर 15.20 लाख रुपए की नकदी, 7 तोले सोना, एक मोबाइल फोन व अन्य सामान ले गए। तीन दिन बाद जब घर के सदस्य वापस आए, तो उन्हें वारदात के बारे में जानकारी मिली। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने जोशी नगर के रहने वाले राजीव शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कांस्टेबल दलबारा सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राजीव शर्मा की भांजी की शादी का समारोह चंडीगढ़ था। जिसके चलते वह तीन दिन पहले ही अपने परिवार समेत चंडीगढ़ चला गया। 9 तारीख की शाम को जब वह वापिस आया, तो घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में पड़ी 15.20 लाख रुपए की नकदी, 7 तोले सोना, मोबाइल व अन्य सामान गायब था। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच ऑफिसर ने बताया कि शिकायतकर्ता के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया जा रहा है।