पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदगढ़। दैनिक भास्कर की दाना-पानी मुहिम के तहत 30वें दिन समय सेवा समिति की ओर से स्थानीय केसर मोहल्ला वॉर्ड नं. 9 में कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। मोहल्ला वासियों के सहयोग से करवाए गए इस कार्यक्रम में पहुंचे लोग दैनिक भास्कर की इस मुहिम को लेकर प्रसन्नता जताई।
दाना-पानी मुहिम को गंभीरता से लेते हुए कार्यक्रम में विचारों का आदान-प्रदान किया गया। सभी ने अपने विचार दिए। इस मौके पर महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार रखे। सभी ने पक्षियों को बचाने का संकल्प लिया। समिति द्वारा मोहल्ले के हर घर में जाकर लोगों को कसोरे और दाना दिया गया।
समिति अध्यक्ष विक्की शर्मा ने सभी मोहल्ला वासियों का धन्यवाद करते हुए और लोगों को भी जोडऩे का अनुरोध किया । इस अवसर पर रमेशचंद घई, मास्टर ओम प्रकाश, विजय तांगड़ी, पुरुषोत्तम लाल, बसंत मटकन, सतपाल गोयल, राजेश सिंगला, जगजीत सिंह जजी, तपिंदर सिंह, भीम सेन जिंदल, अमी चंद जोशी, सेवक खां, तेजी शर्मा, अरविंद सिंह आदि अपस्थित थे।
कई दिनों से दाना-पानी मुहिम के बारे में सुन रहा था। गर्मी में इस तरह का प्रयास बहुत सराहनीय है। मेरे मन में भी इस मुहिम से जुडऩे की इच्छा थी। इसलिए मैं समिति से इस कार्यक्रम को अपने मोहल्ले में आयोजित करवाने का आग्रह किया। लोगों को खुले मन से इस मुहिम से जुडऩे की अपील करता हूं ताकि पक्षियों के लिए कुछ किया जा सके।
बिंदर डेहलों, समाजसेवक
दाना-पानी मुहिम हमारे मोहल्ले में पहुंची तो मन बहुत प्रसन्न हुआ। इस कार्यक्रम से मन में पक्षियों के प्रति प्यार और बढ़ गया। पक्षियों को दाना डालने के लिए थोड़ा समय निकाल कर हम अपने मन को बड़ी शांति दे सकते हैं। समय की कमी से ही हम इनसे दूर होते जा रहे हैं । अपने घर की छत पर दाना व कसोरे में पानी डालने में कोई अधिक समय नहीं लगता । नरिंदर सोफत, समाज सेवक
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.