पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। जवानों की कमी के बावजूद भी जीआरपी रेल व यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। ये बात जीआरपी के एडीजीपी रोहित ने कही। उन्होंने भास्कर डॉटकाम को फोन पर बताया कि जीआरपी के पास फोर्स की भारी कमी है, जिससे अपराधियों पर नकेल कसने में दितक्कत आ रही है। जब उनसे पूछा गया कि फोर्स बढ़ाने के लिए क्या व्यवस्था हो रही है तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और रेलवे को पत्र लिखकर फोर्स बढ़ाने की मांग की गई है। जीआरपी ने यात्रियों के लिए हेल्प लाइन नंबर व व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। जीआरपी ने हेल्प लाइन नंबर 1512 जारी किया है जबकि व्हाट्सएप नंबर 8288075777 जारी किया गया है। यात्री ट्रेन में हो या स्टेशन पर उन्हें किसी भी तरह की आपराधिक परेशानी हो तो वे इन दोनों नंबर पर जीआरपी के अधिकारी से संपर्क कर अपने को सुरक्षित कर सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.