पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशियारपुर. पंजाब भाजपा के प्रभारी शांता कुमार ने कहा, देश में परिवर्तन की लहर है। भाजपा ने पीएम पद के दावेदार के तौर पर नरेन्द्र मोदी जैसा सशक्त उम्मीदवार पेश किया है। उनके मुकाबले कांग्रेस के राहुल गांधी न तो इस पद के लिए जंचते हैं और न ही टिकते हैं। देश में मोदी की लहर देखकर ही सोनिया गांधी राहुल गांधी को पीएम पद के दावेदार के तौर पर सामने लाने से पीछे हट गई।
शांता शनिवार को जेसीटी चौहाल में पंजाब भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, इस समय न तो तीसरे मोर्चे और न ही कांग्रेस के पास देश का नेतृत्व करने के लिए सक्षम लीडरशिप है। अभी चुनाव में तीन-चार महीने का समय है। हम जल्द ही अपने 272 प्लस मिशन के आंकड़े को पार करने के कगार पर हैं। शांता ने कहा कि भाजपा फरवरी के पहले सप्ताह तक अपनी तीनों ही सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का खुलासा कर देगी। अमृतसर सीट का फैसला हाईकमान करेगा। अमृतसर सीट से भाजपा नेता अरुण जेटली या किरण बेदी द्वारा चुनाव लड़े जाने के सवाल पर कहा कि इस हाईकमान फैसला करेगी।
जो भी उम्मीदवार पंजाब से चुनाव लड़ेंगे उन पर हाईकमान विचार करेगा। जब उनसें पूछा गया कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू को इस बार अमृतसर से टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका फैसला चुनाव कमेटी करेगी। इंतजार किजिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.