पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Head Constable Found Guilty Of Misconduct With A Girl

छात्रा से छेड़छाड़ करता हेड कांस्टेबल पकड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. सेक्टर-43 बस स्टैंड पर छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने देहरादून पुलिस के हेड कांस्टेबल को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान लुधियाना के सुभाष चंद्र के रूप में हुई है। वह देहरादून आर्मी हेडक्वार्टर में तैनात था। घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की है।

सेक्टर 43 बस स्टैंड पर छात्रा बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान देहरादून से छुट्टी पर आया सुभाष चंद्र भी बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छात्रा को अभद्र कमेंट किए। छात्रा बस स्टैंड के आउटर गेट की तरफ जाने लगी। तभी सुभाष ने उससे छेड़छाड़ की। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। लोगों ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम पर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची सेक्टर 36 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा जालंधर की है। वह चंडीगढ़ में पढ़ाई करने के लिए आई हुई है।