पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hosiery Industry Rise In This Winter Session

ठंड से दो साल से ठंडी होजरी इंडस्ट्री में गर्माहट, घाटे से उभर पाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. तकरीबन दो साल से ठंडी पड़ी होजरी इंडस्ट्री में इस बार तेजी के पूरे चांस हैं। देरी से ही सही पर एकदम से बदले मौसम से ठंड बढ़ने से होजरी कारोबारियों के चेहरे फिर खिल उठे हैं।
आधा दिसंबर बीत जाने के बाद भी ठंड न पड़ने के कारण बहुत से कारोबारियों ने प्रोडक्शन एक तो यह सोच कर बंद कर दी थी कि शायद इस बार विंटर साइकिल कम रहेगा और पता नहीं उनका पूरा माल बिक पायेगा या नहीं।
प्रोडक्शन बंद करने का दूसरा कारण यह था कि अधिकतर मैन्युफैक्चरर्स के पास पिछले साल का माल भी जमा है जो सर्दी न पड़ने के कारण और ओवरप्रोडक्शन के चलते पिछली बार नहीं बिक पाया था पर हाल ही में मौसम ने एकाएक जो करवट ली है उससे बाज़ार में बहुत उछाल आ गया है। पंजाब की सबसे बड़ी होलसेल की हौजरी मार्किट दाल बाज़ार में जहां रविवार को केवल पंजाब से ही ग्राहक आते हैं। इस बार अन्य राज्यों से भी ग्राहक उमड़े। जो रिटेलर और दुकानदार पहले सर्दी का ज्यादा माल खरीदने से हिचक रहे थे उन्होंने ने भी जम कर खरीददारी की, क्योंकि मौसम की करवट से सभी यही कयास लगा रहे हैं कि इस बार सर्दी ज्यादा देर तक पड़ने वाली है तो ऐसे में उनका माल बहुत बिकेगा और हो न हो इस बार हौजरी का बंपर सीजन लगने के पूरे आसार हैं।
इस बार घाटे से उभर पाएंगे
लुधियाना में दाल बाज़ार और आसपास लगती मार्केट्स में 1000 से भी ज्यादा दुकानें हैं। आज तो यहां पैर रखने की भी जगह नहीं थी क्योंकि जहां रविवार को यहां केवल पंजाब के शहरों से आये रिटेलर और होलसेलर ही माल खरीदने आते हैं इस बार तो दिल्ली, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे बाहरी राज्यों से भी ग्राहक पहुंचे हैं, क्योंकि जिस तरह एक दम से इतनी भयंकर ठंड पड़नी शुरू हो गयी है तो हर कहीं वूलन माल की बिक्री शुरू हो चुकी है। लगता है इस बार सीजन लंबा चलेगा और हौजरी कारोबारी पहले के घाटों से उभर पाएंगे। – सुरेश धीर राजा प्रधान दाल बाज़ार मर्चेंट एसोसिएशन
पिछला माल भी निकलने की उम्मीद़
एकदम से पारा इतना नीचे जाने के चलते हमें उम्मीद बंधी है कि इस बार की हमारी प्रोडक्शन और पिछले साल वाला माल भी इसी सीजन में क्लियर हो जायेगा। हालांकि सर्दी देर से पड़ने के कारण हम अपनी प्रोडक्शन बंद कर चुके है पर जिस तरह से पिछले 2-3 दिन से आॅर्डर और एन्क्वायरी आ रही है तो ऐसा लगता है कि और माल बनाना पड़ेगा। सबसे ज्यादा माल की डिमांड उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों से आ रही है। मौसम के रूख से ऐसा लगता है कि सीजन लंबा चलने वाला है जोकि हौजरी इंडस्ट्री के लिए गुड न्यूज़ है -दिनेश कालड़ा हौजरी कारोबारी