प्राइवेट बस के ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर सवारी चढ़ाते-उतारते हैं।
लुधियाना. शहर में जगह-जगह नो पार्किंग जोन बनाकर वहां पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बाकायदा नो पार्किंग के बोड लगा दिए गए हैं। मगर ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही की वजह से लोग ट्रैफिक नियमों का पालन किए बिना नो पार्किंग जोन में भी में अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। शहर के अन्य स्थानों की बात दूर मिनी सेक्रेटेरिएट के सामने लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर नो पार्किंग जोन में प्राइवेट बस के ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर सवारी चढ़ाते-उतारते हैं। ऐसे ही एक प्राइवेट कंपनी की बस का कंडक्टर मिनी सेक्रेटेरिएट के सामने सवारियों को चढ़ता हुआ तथा भारत नगर चौक पर भी ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर प्राइवेट बसों के ड्राइवर और कंडक्टर सवारियों को चढ़ाते हुए।
आगे की स्लाइड्स में देखें, अनदेखी की औऱ तस्वीरें..
फोटो : इकबाल हैप्पी