पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. ड्रग्स रैकेट की जांच सीबीआई से नहीं करवाने की मांग को लेकर पार्टी लाइन से अलग चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अब अपने घर में भी अलग-थलग पड़ गए हैं। कैप्टन की पत्नी व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर का भी मानना है कि ड्रग्स रैकेट की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। कैप्टन के बेटे रणइंद्र सिंह भी ऐसी ही मांग कर चुके हैं।
गौरतलब है कि पार्टी प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ड्रग रैकेट की सीबीआई जांच की मांग लेकर प्रदेश कार्यालय में भूख हड़ताल को लीड कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश भर में चक्का जाम भी किया और हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। दूसरी ओर कैप्टन चाहते हैं कि केस की जांच पुलिस ही करे। उन्होंने कहा था कि बाजवा कांग्रेस कार्यकारिणी में सीनियर नेताओं को न लिए जाने से पैदा हुई नाराजगी को डायवर्ट करने के लिए अनशन का ड्रामा कर रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.