पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीमा चौक 20 फीट छोटा, 2 चौराहों पर स्लिप-वे, गाड़ियों के लिए मिलेगी ज्यादा स्पेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. चीमा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने के लिए इस चौक के साइज को कम किया गया है। नगर निगम ने यहां पर लगने वाले जाम से शहरियों को निजात दिलाने के लिए यहां काम शुरू करवा दिया है। इसके बाद वर्धमान और पुलिस कॉलोनी चौराहे पर स्लिप-वे बनेगा।इस चौक से चारों ओर से एक समय में 500 गाड़ियां जाम में फंसी रहती हैं। चीमा चौक के साइज को 60 फीट से घटाकर 40 फीट कर दिया गया है। पहले बस अड्डे से समराला चौक और चंडीगढ़ जाने के लिए लोगों को इस चौराहे से गुजरने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। बस अड्डे आने-जाने वाली बसों के कारण यहां हमेशा जाम लगा रहता था।

गाड़ियों के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगी
अब इससे चारों ओर से एक साथ यहां इकट्‌ठे होने वाले ट्रैफिक काे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकेगा।
ये भी हैं प्रस्तावित...
फव्वारा चौक: यहां के ट्रैफिक काे स्मूथ करने के लिए तत्काल ट्रैफिक लाइट्स को शुरू करने का प्रपोजल है। यहां पर दो रूट से एक साथ ट्रैफिक चलाया जाएगा, ताकि यहां ज्यादा देर तक लोगों को जाम से परेशानी न झेलनी पड़े।
वर्धमान चौक : स्लिप वे बनाने का प्रस्ताव।
पुलिस कॉलोनी : यहां भामियां रोड से आने वाली जमालपुर थाने वाली सड़क में मर्ज करने का प्रस्ताव है, ताकि पांच ओर से आने वाली ट्रैफिक को कम किया जा सके।
वीर पैलेस : जीवन नगर से समराला चौक की ओर स्लिप-वे बनाने का प्रपोजल है।

आईटीआई चौक: री-डिजाइन कर बिजली के खंभे हटाने और स्लिप-वे बनाने का प्रपोजल।
दुगरी चौक : दुगरी चौक पर स्लिप वे बनाया जाएगा।
निगम की टीम इसकी प्लानिंग कर चुकी थी। मौसम खराब होने की वजह से कुछ परेशानी हुई, लेकिन कुछ ही दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
- करमजीत सिंह, एक्सईएन
ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कई और योजनाएं हैं। जीटीबी हॉस्पिटल से मिंटगुमरी चौक जाने वाले रूट को दोबारा वन-वे कर किया है। कई रूट पर सर्विस लेन को और स्मूथ करने प्लानिंग है।
- डॉ. रिचा अग्निहोत्री, एसीपी ट्रैफिक
पक्खोवाल रोड पर मिली राहत
इससे पहले पक्खोवाल रोड स्थित सब्जी मंडी के पास डिवाइडर सीध़ा कर यहां के ट्रैफिक को स्मूथ किया गया था। ऐसा करने यहां सड़क की चौड़ाई काफी बढ़ गई और यहां अक्सर लगने वाला जाम भी खत्म हो गया। यहां पड़ने वाले टी-प्वाइंट के कर्व को भी बढ़ाया गया, जि्रससे मेन रोड पर ट्रैफिक का लोड काफी कम हो गया।
जुलाई में हमने कुछ प्रपोजल निगम और ट्रैफिक पुलिस के सामने रखे थे। फव्वारा चौक और आरती चौक का सर्किल भी घटाने का प्रपोजल है, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो सका।
- राहुल वर्मा, ट्रैफिक एडवाइजर