पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • India Foreign Hosiery Ludhiana, Punjab News, Crime News

शहर में आज से जुड़ेंगे देश-विदेश के होजरी, गारमेंट कारोबारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। शहर में आज से पांच दिन के लिए होजरी और गारमेंट कारोबारियों का जमावड़ा लगेगा। देश और अन्य देशों से करीब पांच हजार कारोबारी शहर आएंगे। कारोबारी यहां आयोजित हो रही तीन अलग-अलग एग्जीबिशन में हिस्सा लेंगे। इसमें लुधियाना की होजरी व गारमेंट कारोबारी सक्रिय भू्मिका निभा रहे हैं।

शहर में 11 से लेकर 15 मई तक तीन जगहों पर एग्जीबिशन लगाई जाएगी। इनमें करीब 200 स्टॉल लगेंगे। फिरोजपुर रोड पर हर्षिला रिसोर्ट में 11 मई से एग्जीबिशन लगेगी। निटवियर एंड अपैरल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ लुधियाना के अध्यक्ष व ओनर के एमडी सुदर्शन जैन बताते हैं कि एसोसिएशन की तरफ से बायर सेलर मीट का आयोजन किया जा रहा है।

होटल पार्क प्लाजा में भी 11 मई से लेकर 15 मई तक होजरी और गारमेंट एग्जीबिशन लगेगी। इसे लुधियाना अपैरल एंड निटवियर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (लैक्मा) आयोजित कर रही है। लैक्मा के सचिव संदीप वधवा अपनी चौथी बायर सेलर मीट को लेकर खासे उत्साहित हैं। वधवा कहते हैं कि इस एग्जीबिशन में करीब 80 स्टाल होंगे।

होजरी और गारमेंट की तीसरी एग्जीबिशन 11 से 15 मई के बीच ही लुधियाना गार्डन में लगेगी। लुधियाना फैशन एसोसिएशन की तरफ से आयोजित की जाने वाली इस एग्जीबिशन में विंटर गारमेंट को फोकस किया गया है। स्वामी टैक्सटाइल के एमडी आशीष जैन कहते हैं कि इस एग्जीबिशन में करीब 40 स्टॉल लगेंगे।