पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indian Car Will Compete In International Car Hunt

विदेशी गाड़ियों को देगी मात ये 'देसी कार', स्टूडेंट्स के हौसले का शानदार शाहकार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. हुनर को हौसले का साथ मिल जाए तो नामुमकिन कुछ भी नहीं। शहर के गुरुनानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज के भावी इंजीनियर्स ने इस कहावत को असलियत की शक्ल दे दी है। कॉलेज के सात बीटेक स्टूडेंट्स संदीप सिंह(कप्तान), तुषार मेंदीरत्ता(उपकप्तान), राजुल जैन, रमिंदर सिंह उभी, साहिल अजरावत, जीवनदीप सिंह और विनायक वैद्य ने एक ऐसी कॉन्सेप्ट कार डिजाइन की है, जिसे वॉशिंगटन में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

यह कार 16 से 19 मई तक वेस्ट वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में होने वाली प्रतियोगिता में यूएसए, मैक्सिको, फ्रांस, कैनेडा आदि देशों के छात्रों की डिजाइन की गई कारों से मुकाबला करेगी। सोसायटी ऑफ ऑटोमोटिव इंजीनियर्स की ओर से इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से तीन कॉलेज सेलेक्ट हुए हैं। जबकि उत्तर भारत से सेलेक्ट होने वाला यह इकलौता कॉलेज है।

सवा दो लाख में बनी कार

डिजाइनिंग टीम के उपकप्तान और कार के ड्राइवर तुषार मेंदीरत्ता बताते हैं कि उनकी यह कार एक एटीवी (ऑल टेरेन व्हीकल) है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से दौडऩा इसकी सबसे बड़ी खासियत है। टीम कैप्टन संदीप सिंह कहते हैं कि पूरी टीम के लिए यह बहुत बड़ा मौका है। वहां अलग-अलग देशों के प्रतियोगियों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। वहीं टीम मेंबर साहिल अजरावत प्रतियोगिता में भारत का झंडा ऊंचा करना चाहते हैं। बकौल साहिल, हमारी टीम 'इंजेन्कोÓ(कार डिजाइन करने वाली टीम) ने कार को डिजाइन करने के लिए बहुत मेहनत की है।