पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना. बीमा कंपनी के लिए काम करने वाली लड़की को इंश्योरेंस कराने का झांसा देकर तीन युवकों ने गैंग रेप किया। जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि मामले में गांव सरींह में रहने वाला गुरतेज सिंह उर्फ तेजी, सिमरनजीत सिंह समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने तेजी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में संगरूर गिड़वा मंडी में रहने वाली 23 साल की पीडि़ता ने बताया कि वो लोधी कांप्लेक्स में बीमा कंपनी के लिए टेलीकॉलिंग का काम करती है। चार दिन पहले उसने सरींह गांव में रहने वाले तेजी को फोन करके बीमे के नए प्लान बताए थे।
वीरवार को तेजी ने प्लान लेने के लिए उसे गिल रोड पर बुला लिया। आरोपी तेजी पीडि़ता को कार में बैठा कर अपने साथ ले गया। उसके साथ दोनों आरोपी भी थे। गांव सरींह के एक धर्म कांटे से सटे मकान में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी उसे गिल नहर पर छोड़ कर फरार हो गए। जहां से पीडि़ता ने अपने ऑफिस में पहुंच कर बॉस को सारी घटना के बारे में बताया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.