पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैशन डिजाइनिंग में पेश की गुजरात की थीम

PHOTOS: फैशन डिजाइनिंग में पेश की गुजरात की थीम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। गुरु नानक देव भवन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी) में फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट्स की आेर से गुजरात भूमि थीम पर एथनिक वियर पर फैशन प्रेसेंटेशन का आयोजन किया गया। फैशन प्रेजेंटेशन में स्टूडेंट्स ने गुजरात की ज्वैलरी के डिजाइन को पेश किए। वहीं गुजरात के खाने, नृत्य व कढ़ाई को पेश किया गया। प्रेजेंटेशन में फैशन डिजाइनिंग सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर तमन्ना ने कहा कि हम जब भी किसी फैशन को अपनाते हैं तो हमें पारंपरिक भारतीय फैशन की जानकारी पता होनी चाहिए। इंस्टीट्यूट की आेर से स्टूडेंट्स को गुजरात की थीम दी गई। सेंटर डायरेक्टर अरविंद गुप्ता, एडिशनल डायरेक्टर अमरदीप लाल ने स्टूडेंट्स के प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर अमित कुकरेजा ने पहला, रुपिंदर कौर ने दूसरा व भारती वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अमनदीप कौर को मोस्ट इनोवेटिव डिजाइन का पुरस्कार दिया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें और भी PHOTOS...