पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Introduction Of The Punjab Chapter Of The Organization Antrprinyor

एंटरप्रिन्योर आर्गेनाइजेशन के पंजाब चैप्टर का आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. विश्व के 40 देशों में फैले नेटवर्क वाले एंटरप्रिन्योर आर्गेनाइजेशन (ईओ) के पंजाब चैप्टर की शुरुआत होटल पार्क प्लाजा में सोमवार को की गई। ईओ का यह भारत में 13वां चैप्टर बना। ईओ के साउथ एशिया डायरेक्टर शमित खेमका की देखरेख में हुए समारोह में संगरूर से सांसद विजयइंद्र सिंगला विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित रहे। पंजाब चैप्टर के संस्थापक राजीव गर्ग ने बताया कि प्रदेश में 17 यंग एंटरप्रिन्योर के साथ चैप्टर का आगाज 18 अक्टूबर 2013 को ही कर दिया गया था, जिसका आज औपचारिक उद्घाटन किया जा रहा है।

कैनेडियन पत्रकार अमांडा लिंधौत ने उद्यमियों को दी संस्था की जानकारी: समारोह में गेस्ट लेक्चरर के तौर पर पहुंची 31 वर्षीय पूर्व कैनेडियन पत्रकार व अब एनजीओ संचालक अमांडा लिंधौत ने 460 दिन तक सोमालिया डकैतों द्वारा बंधक बनाकर रखने की अपनी दास्तां सुनाते हुए बताया कि इस घटना ने कैसे उनका जीवन बदलकर रख दिया। अमांडा ने बताया कि खोजी पत्रकारिता के चलते सोमालिया पहुंची व डकैतों ने बंधक बना लिया। बदतर हालत वाली इस स्थिति में सात महीने बीत गए तो उन्होंने जीने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। परिवार की आर्थिक हालत इतनी अच्छी नहीं होने के चलते मां ने यहां-वहां से फिरौती के लिए 1.5 मिलियन डॉलर जुटाए और डकैतों से मुक्ति दिलवाई। 20 साल की उम्र के डकैतों को देखकर मन में ख्याल आया कि उन परिस्थितियों को ठीक करना होगा, जिसके चलते उन्हें डकैत बनना पड़ा। तब एक एनजीओ बनाया। शुरुआती दौर में लोगों ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया, लेकिन अब यह एनजीओ कैनेडा, सोमालिया, कीनिया सहित कई देशों में जाना पहचाना नाम है।


उद्यमियों के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म

साउथ एशिया डायरेक्टर शमित खेमका ने ईओ को युवा उद्यमियों के लिए विश्वस्तर पर एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म करार देते हुए कहा कि विश्व के 40 देशों में फैले इस नेटवर्क के तहत भारत के 12 चैप्टर्स से 900 सदस्य जुड़े हुए हैं। चैप्टर का मकसद है, युवा उद्यमियों को जोडऩा ताकि यह लोग अपने बिजनेस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी बेहतरीन बना सके। इसके तहत हर महीने समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों को गेस्ट लेक्चरर के तौर पर बुलाया जाता है, जो उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हैं। देश के विभिन्न भागों से पहुंचे आर्गेनाइजेशन से जुड़े सदस्यों ने अपने अनुभव भी उपस्थित लोगों से सांझा किए।