लुधियाना । क्या आप इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की टिकट बुकिंग वेबसाइट के बार-बार स्लो होने से परेशान हैं। तो इस परेशानी से निजात पाने का एक ही तरीका है। अपने
मोबाइल फोन पर डाउनलोड करें आईआरसीटीसी कनेक्ट नाम की रेलवे की फिशियल मोबाइल टिकटिंग एप।
इंडियन रेलवे की इस ऑफिशियल मोबाइल बुकिंग एप आईआरसीटीसी कनेक्ट के डाउनलोड का आंकड़ा 10 लाख को भी पार कर गया है। इस एप की स्पीड इतनी है कि यूज़र आसानी से 2 मिनट के अंदर या इससे भी कम समय में अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। इसकी एक और खासियत यह है कि वेबसाइट की तरह यह हैंग नहीं होता और ना इसमें वेबसाइट की तरह सर्वर डाउन की समस्या पेश आती है। ट्रायल फेज में होने के कारण इस एप से सुबह 8 से 12 बजे तक टिकट बुक नहीं हो सकती लेकिन जल्द ही इसे रेलवे चालू कर देगा। इस एप के जरिए तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं की जा सकती।
एप के फीचर्स
- नए यूजर की डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन
- वन स्टेप लॉग इन से बार-बार लॉग इन करने की जरूरत नहीं
- ट्रेन और सीट सर्च व टिकट बुकिंग
- बुक की गई टिकट की कैंसलेशन
- अपकमिंग जर्नी अलर्ट