लुधियाना। ट्रैफिक रूल्स सख्ती से इंप्लीमेंट करने के लिए मल्हार रोड पर ज्वाइंट स्पेशल पुलिस नाका लगा। डीटीओ अनिल गर्ग और एडीसीपी ट्रैफिक गुरदीप सिंह की अगुवाई में लगे नाके पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर पीएस घुम्मन की नीली बत्ती कार समेत कुल 164 लोगों के चालान काटे। मौके पर मौजूद अफसरों ने बिना कोई सिफारिश सुने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों के चालान काट दिए। ज्यादातर मामलों में टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट्स, सीट बैल्ट के बिना ड्राइविंग, हाई बीम, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग करते वक्त
मोबाइल यूज करने आदि की वजह से चालान काटे गए।
डीटीओ अनिल गर्ग ने कहा कि शहर के लोगों को चालान से बचने के लिए पुलिस या अफसरों से आर्ग्यूमेंट करने की जगह पर ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने चाहिए, तभी रोड एक्सीडेंट्स रोकने में मदद मिलेगी।
एडीसीपी ट्रैफिक गुरदीप सिंह ने कहा कि एक्सीडेंट्स रोकने हैं तो ट्रैफिक रूल्स फॉलो करवाने के लिए सख्ती बरती जाएगी। पुलिस किसी की सिफारिश नहीं सुनेगी और चालान काटने का काम जारी रहेगा।