पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kila Raipur, Rural Olympic, Famous Festival, Sports Festival, Ludhiana, Punjab

देखिए रोमांच के साथ दिल दहला देने वाली ये तस्वीरें, आप भी रह जाएंगे दंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब के लुधियाना शहर से 15 किलोमीटर दक्षिण स्थित किला रायपुर में एक ऐसा आयोजन होता है जो सिर्फ देश ही नहीं पूरी दुनिया में फेमस है। इसकी पब्लिसिटी इतनी ज्यादा है कि इसे रेल और सड़क के अलावा हवाई मार्ग से भी जोड़ा गया है।
'किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक' एक ग्रामीण खेलकूद त्योहार है। यह फेस्टिवल छह दशकों से भी ज्यादा पुराना हो चुका है। इसका रोमांच इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि अब दुनियाभर के लोग इसे देखने आते हैं, चारों तरफ इसकी चर्चा होती है।
यह त्योहार तीन दिन का होता है और हर साल फरवरी के महीने में मनाया जाता है। इस त्योहार में चार हजार से भी ज्यादा प्रतिभागी भाग लेते हैं।
खेल के इस मैदान में महिलाएं और पुरुष दोनों अपना हाथ आजमाते हैं। खेल की महत्ता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ग्रामीणों का त्योहार होने के बावजूद भी इसका लुत्फ उठाने लाखों की संख्या में लोग आते हैं, शायद इसी के चलते इसे 'ग्रामीण ओलंपिक' भी कहा जाता है।
बैल, ऊंट, कुत्तों, खच्चरों और अन्य जानवरों के साथ-साथ लोगों के करतबों को देख लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। एड्रेनालाइन-पम्पिंग बैलगाड़ी रेस इस त्योहार का मुख्य आकर्षण रहती है। इस रेस को जीतने वाले को 2 लाख रुपए पुरस्कार स्वरुप दिए जाते हैं।
इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए यहां, कुत्ता दौड़, घोड़ा डांस, ऊंट दौड़, के अलावा युद्ध कौशल का भी प्रदर्शन किया दाता है।
इस समारोह का सबसे चौंकाने वाला पार्ट वह होता है, जब लोग अपने दांत से साइकिल उठा देते हैं और कान या बाल के दम पर कार जैसी भारी-भरकम चीजें खींच देते हैं।
लोगों के स्टंट्स की यहां कोई सीमा नहीं है, जितना आप सोच सकते हैं यहां उससे कहीं अधिक ही मिलेगा, यह तय है। ग्रामीण ओलंपिक वास्तव में धीरज, कौशल और शक्ति के प्रदर्शन का बेजोड़ नमूना है।
ऐसा नहीं है कि यहां दिन ढलने के साथ मजा समाप्त हो जाता है। हर दिन यहां कोई न कोई सांसकृतिक कार्यक्रम भी होता है, जिसमें लोकगीत, भांगड़ा और गिद्दा प्रमुख है। यह त्योहार तीन दिन तक लगातार चलता है, भले दिन हो या रात।
देखिए फेस्टिवल के नाम पर यहां के लोग कैसे लगाते हैं जान की बाजी...खास तस्वीरें