लुधियाना । भांजी की शादी पर चंडीगढ़ गए परिवार के घर ताले तोड़ कर चोर नकदी, गहने व अन्य सामान चोरी करके ले गए। उक्त वारदात जोशी नगर की है। चोर घर से 15.20 लाख रुपए की नकदी, 7 तोले सोना, एक
मोबाइल फोन व अन्य सामान ले गए। तीन दिन बाद जब घर के सदस्य वापस आए तो उन्हें वारदात के बारे में जानकारी मिली। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने जोशी नगर के रहने वाले राजीव शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। कांस्टेबल दलबारा सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राजीव शर्मा की भांजी की शादी का समारोह चंडीगढ़ था। जिसके चलते वह तीन दिन पहले ही अपने परिवार समेत चंडीगढ़ चला गया।
9 तारीख की शाम को जब वह वापस आया, तो घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा था। घर में पड़ी 15.20 लाख की नकदी, 7 तोले सोना, मोबाइल व अन्य सामान गायब था। जांच ऑफिसर ने बताया कि शिकायतकर्ता के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया जा रहा है।
पुलिस अासपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि वारदात करने से पहले आरोिपयों ने रेकी की होगी। उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।