लुधियाना. मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने मंगलवार को सी जोन में नगर निगम के 9 मुलाजिम परिवारों को 8-8 लाख रुपए के चैक वितरित किए। ये वे मुलाजिम थे, जिनकी कभी सीवरेज सफाई के लिए मेनहोल में गैस चढ़ने से मौत हो गई थी। सुप्रीमकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई में एक फैसला सुनाया था, जिसमें मैनहोल में सीवरेज की सफाई दौरान मरने वाले मुलाजिम के परिवार को दस लाख रुपए का मुआवजा देने के आदेश दिए थे। निगम की ओर से इन 9 मुलाजिम परिवारों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा पहले दिया जा चुका है और आज गोहलवड़िया की ओर शेष रहते 8-8 लाख रुपए के चैक इन परिवारों को दिए गए।