पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर हलके के विकास के लिए मिलेंगे 11 करोड़ : ढिल्लों

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. जिले के विकास के लिए इस वर्ष के बजट में 1700 करोड़ का बजट सड़कों के विकास के लिए रखा गया है। विधानसभा के हर हल्के के सड़कों के विकास के लिए 11-11 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी जाएगी। यह दावा पंजाब सरकार के लोक निर्माण मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने लोगों संबोधित करते हुए कहीं। वह खन्ना-ललहेड़ी रेलवे ओवर ब्रिज के लोकार्पण समारोह में विशेष रूप से आए थे। उनके साथ पंजाब विधानसभा स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, हलका बस्सी पठानां के विधायक जस्टिस निर्मल सिंह, पंजाब अधीन सेवाएं बोर्ड के चेयरमेन संता सिंह उदयपुरी, हल्का इंचार्ज व पूर्व विधायक रणजीत सिंह तलवंडी, जगजीवन पाल सिंह भी मौजूद थे।

ढिल्लों ने कहा कि 18 करोड़ की लागत से तैयार पुल से जहां खन्ना शहर के लोगों को भारी राहत मिलेगी वहीं इसके साथ लगते चार विधानसभा हल्कों के शहर को से भी खन्ना का रास्ता जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के विकास कार्य भी जल्द ही शुरु किए जाएंगे। जिसमें प्रत्येक हल्के की 80 किलोमीटर के सड़कों का निर्माण व मरम्मत करने का काम किया जाएगा।

अटवाल ने सभी को आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा को वोट दे कामयाब बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान इकबाल सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दविंदर सिंह खटड़ा, अकाली नेता यादविंद्र सिंह, दर्शन सिंह कौड़ी, बूटा सिंह रायेपुर, गुरदीप सिंह, राजविंदर सिंह, जीत सिंह, जसपाल सिंह, स्वर्ण सिंह, जतिंदर सिंह आदि मौजूद थे।