पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Misdemeanor Been Blackmailed By Making Obscene MMS

अश्लील एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. गर्लफ्रेंड को झांसे में लेकर एक युवक ने पहले उसका अश्लील एमएमएस बना लिया। फिर इस एमएमएस को नेट पर डालने की धमकी देकर युवक लड़की से दुष्कर्म करता रहा। इतना नहीं लड़की की शादी के बाद भी आरोपी उसे धमका कर उसके ससुराल में भंडाफोड़ करने के लिए धमकाता रहा। आखिर लड़की ने सारा मामला अपने पति को बताया। जिसने सारी बात थाना लाडोवाल की पुलिस को बताई।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में संगरूर के रहने वाले बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बना हुआ है। थाना लाडोवाल के एडीशनल एसएचओ वरिंदर कुमार ने बताया कि आरोपी की साल 2013 में लड़की के साथ जान पहचान हुई थी। उसके बाद उसने लड़की का अश्लील एमएमएस बना लिया और उसे बार बार संदेश कर धमकाता रहा है।

शादी के बाद लड़की के बच्चा पैदा होने पर भी आरोपी उसे धमकी देता रहा और इस दौरान उसके ससुराल में जाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। आखिर दुखी हो चुकी लड़की ने अपने पति को सारी बात बताई। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में धमकी भरे मैसेज की लिस्ट व नेट पर अश्लील संदेश डालने वाली धमकी की लिस्ट भी पुलिस ने कब्जे में ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।