जालंधर. 4 दिसंबर 1979 को पंजाब के राजपुरा में जन्मी मिस पूजा के गाने के दिवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उनके म्यूजिक वीडियो और गानों के साथ-साथ अब लोग उन्हें मोदी का प्रचार करते हुए भी देख सकेंगे। 70 से ज्यादा मेल सिंगरों के साथ ड्यूट परफॉरमेंस दे चुकी मिस पूजा अब मोदी के साथ राजनीति के मैदान में अपनी छाप छोड़ने की तैयारी कर चुकी हैं। हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने की अफवाह को खारिज कर दिया है। वह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी मोदी का प्रचार कर पार्टी को फायदा पहुचाएंगी।
राजपुरा में जन्मी मिस पूजा का पूरा नाम गुरिंदर कौर कैंथ है। म्यूजिक से मास्टर डिग्री करने के बाद मिस पूजा वहीं एक स्कूल में म्यूजिक टीचर बन गईं। मगर कहते हैं ना जिंदगी कहीं से भी शुरू हो, यदि काम करने का जज्बा और महत्वकांछा हो तो आदमी कामयाबी की उंचाई जरूर छूता है।
जब गत माह मिस पूजा को प्रदेश भाजपा ने धूमधाम से पार्टी में शामिल किया था तब माना जा रहा था कि उन्हें होशियारपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी बनाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि आंतरिक विमर्श के बाद पार्टी इस नतीजे पर पहुंची कि मिस पूजा को होशियारपुर से लड़ाने से फायदा कम और नुक्सान ज्यादा हो सकता है इसलिए अब वह पार्टी का प्रचार ही करेंगी।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...