पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलुधियाना। फोकल प्वाइंट के राजीव गांधी कॉलोनी इलाके में एक मिसाइल नुमा वस्तु गिरने से हुए जोर धमाके के बाद वहां अफरातफरी मच गई। धमाका सुनते ही लोग अपने घरों से बाहर आ निकले। घर में गिरी मिसाल नुमा वस्तु में लगी आग बुझाने के लिए लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस कंट्रोल को इसकी सूचना दी। एडीसीपी एनके शर्मा, थाना मोती नगर के प्रभारी जगजीत सिंह, थाना फोकल प्वाइंट के प्रभारी गुरतेज सिंह और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने एहतियात के तौर पर कॉलोनी के 200 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। जबकि पास ही स्थित बीएसीएम स्कूल के बच्चों को छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना सेना के अधिकारियों को दी। दोपहर 1.55 बजे हुई घटी घटना : एडीसीपी शर्मा ने बताया कि मोहल्ले में रामेश कुमार नाम के एक व्यक्ति के घर में एक मिसाइल नुमा वस्तु गिरी। घटना के समय उनकी बेटी प्रिया घर में अकेली थी।
होती रहीं अफवाहें
राजीव गांधी कॉलोनी में मिसाइल नुमा वस्तु गिरने से हुए धमाके के बाद वहां तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। कोई बोला, सिलेंडर फटा है तो किसी ने समझा की फैक्ट्री में धमाका हुआ है। लेकिन जब वे घरों से निकले तो पता चला कि रामेश के घर में आग लगी है। लोग वहां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।
मौके से मिले सामान को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है और एक्सपर्ट इसकी जांव करेंगे।
एनकेशर्मा, एडीसी-पी-4
हुआ हादसा इस बात की आशंका भी जताई जा रही है राजीव गांधी कॉलोनी के निकट ही एक किलोमीटर के एरिये में कई फोर्जिंग फैक्ट्री हैं। जिनमें स्क्रैप को पिघलाया जाता है, जिनमें धमाके भी होते हैं।
विशेषज्ञों ने नकारा
मौके पर जांच के लिए बद्दोवाल सेना मुख्यालय के मेजर आकाशदीप और व इंटेलीजेंस की टीम पहुंची। जांच के बाद उन्होंने बताया कि यह केवल लोहे का एक लंबा पाइप है, जोकि किसी मशीनरी का पार्ट हो सकता है।
समझा विस्फोटक है
जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल नुमा वस्तु करीब 3 फुट लंबी है और गिरने के बाद वह 7 से 9 इंच जमीन में जा धंसी। लोगों ने पहले समझा कि इसके अंदर कोई विस्फोटक है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.