पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटी की तलाश में थाने के चक्कर काटते रहे, और जब वो मिली तो रूह हो गई फना...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. बस्ती जोधेवाल के इलाके न्यू शास्त्री नगर से 22 अप्रैल को लापता हुई बच्ची पुष्पा का शव वीरान मकान से मिलने बाद बच्ची के मां-बाप में गुस्से में हैं। बच्ची के पिता भजन सिंह व माता शांति देवी ने आरोप लगाया कि बच्ची के गुम होने के बाद वह लगातार पुलिस स्टेशन व अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटते रहे। लेकिन सिर्फ उन्हें आश्वासन देकर ही वापस भेजा जाता रहा।

अगर समय के रहते पुलिस मामले की इनवेस्टीगेशन करती तो शायद हमारी बेटी मिल जाती। अब भी पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ करने के बाद उन्हें वापस भेज देती है। दरिंदों ने हमारी बेटी को बुरी तरह से मारा। अगर पुलिस ने उसके हत्यारों को न ढूंढा तो वह संघर्ष करेगे। यह पुलिस की लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ है। हालांकि उसने 7 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर से भी गुहार लगाई थी।

22 अप्रैल को उसकी बेटी नई चप्पल की मांग कर रही थी। जिसे उसने अगले दिन चप्पल लेकर देने का वादा किया था। वह सुबह पड़ोस में खेलने गई और दो घंटे के बाद वापस आई। उसके बाद 1.30 बजे फिर खेलने गई और अपनी मां को कुल्फी देकर वापस चली गई। उसके बाद वापस नहीं आई। शाम को ही उसे ढूंढना शुरू कर दिया। उसने अपनी बेटी की पहचान उसके नाखूनों पर लगी नेल पॉलिश, हाथ पर बांधी मौली और चप्पलों से की। जब कि एक जांच अधिकारी इस बात को लेकर उसे बार बार पूछते रहे।


विशेष टीम होगी गठित
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल से ताश की गड्डियां व नशीले टीको की सूइयां बरामद की हैं। जिससे आशंका है कि अक्सर वारदात करने वाले लोग इस स्थान के भली भंांति जानते थे और अक्सर इस स्थान पर आते थे। जिन्होंने योजना के अनुसार ही बच्ची को इस स्थान पर लाकर रखा। इस बात की भी आशंका है कि बच्ची से दुष्कर्म किया गया हो उसके बाद उसकी हत्या की गई है। जब कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसके टेस्ट जांच के लिए भेज दिए गए हैं और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।