पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशियारपुर. पंजाब भाजपा कार्यकारणी की एक दिवसीय बैठक में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल और भाजपा नेता रघुनाथ राणा के बीच चेयरमैन पद को लेकर तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई। बात गाली-गलौज तक जा पहुंची। फिर किसी तरह अन्य नेताओं ने मामला शांत कराया।
विवाद उस समय शुरू हुआ जब मित्तल बैठक में पहुंचे और राणा ने स्मॉल स्केल इंडस्ट्री बोर्ड में उन्हें चेयरमैन बनाने का नोटिफिकेशन जारी न करने का मुद्दा उठाया। राणा ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें चेयरमैन बनाने को कहा था, लेकिन दो माह बाद भी इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। जवाब में मित्तल ने कहा कि पार्टी के ही कुछ नेता नोटिफिकेशन जारी नहीं होने दे रहे हैं। इस पर राणा ने कहा कि कोई और नहीं, बल्कि मित्तल ही नहीं चाहते कि नोटिफिकेशन जारी हो।इतना सुनते ही मित्तल राणा पर भड़क उठे और दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं शुरू हो गई। बैठक में मौजूद कुछ नेताओं ने कहा कि दोनों की बीच गाली-गलौज भी हुई।
इस संबंध में उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि राणा ने बैठक में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्हें अपना व्यवहार ठीक रखना चाहिए था। विवाद को बहस से भी सुलझाया जा सकता है। वहीं, रघुनाथ राणा ने कहा कि चेयरमैन पद को लेकर दो माह बाद भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, जबकि सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। मंत्री के साथ बहस हुई थी, लेकिन मैंने गालियां नहीं दीं।
पंजाब में रेत माफिया
की गुंडागर्दी बर्दाश्त नही की जाएगी। गुंडा टैक्स की पंजाब सरकार जांच करवाएगी। यह बात इंडस्ट्री मिनिस्टर मदन मोहन मित्तल ने होशियारपुर में पंजाब भाजपा की कार्यकारणी बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अगर गुंडा टैक्स की बात सामने आती है तो सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। दिलचस्प यह है कि मंत्री जी पहले भी ऐसी जांच करवाने के बयान कई बार दे चुके हैं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.