पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिक्स लैंड यूज एरिया के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को आज से मिलेगी एनओसी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना. शहर में मिक्स लैंड यूज एरिया में कारखाने चलाने वाले 75000 इंडस्ट्रियलिस्ट्स को अब सीधे तौर पर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मिल सकेगा। सरकार के आदेश पर नगर निगम उन सभी छोटे-बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट्स को शुक्रवार से एनओसी मुहैया कराएगा, जिनकी इंडस्ट्री या फैक्टरी 2008 से पहले स्थापित हुई है। शहर में 74 मिक्स लैंड यूज एरिया हैं, इसमें इंडस्ट्री चलाने वाले इंडस्ट्रियलिस्ट्स पिछले 5 साल से एनओसी के लिए परेशान थे।

दैनिक भास्कर की मुहिम के चलते सरकार ने साल 2007 के मास्टर प्लान में संशोधन का फैसला किया है। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने पिछले साल 23 अप्रैल को मास्टर प्लान में संशोधन करने का आदेश दिया और इस पर ओएसडी अजय महाजन, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव करण अवतार सिंह व हीरा सिंह गाबडिय़ा को लेकर एक टीम गठित की। इंडस्ट्री व कॉमर्स विभाग के प्रमुख सचिव करण अवतार सिंह के साथ टीम ने जब इलाके का अप्रैल में दौरा किया तो टीम ने माना कि ये इलाके इंडस्ट्रियल इलाके घोषित हो सकते हैं।

इंडस्ट्रियलिस्ट्स के साथ निगम कमिश्नर ने की बैठक : नगर निगम के कमिश्नर राहुल तिवारी ने वीरवार को शहर के

इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।कमिश्नर तिवारी ने सरकार के इस आदेश की जानकारी देते हुए कहा कि निगम की तीन शर्तें पूरी करने वाली इंडस्ट्री को एनओसी शुक्रवार से जारी की जाएगी।

नगर निगम आज खोलेगा स्पेशल हेल्प डेस्क : नगर निगम के कमिश्नर राहुल तिवारी ने कहा है कि मिक्स लैंड यूज एरिया के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को शुक्रवार सुबह 10 बजे से एनओसी मिलेगी। इसके लिए नगर निगम के जोन सी ऑफिस में स्पेशल हेल्प डेस्क खोला गया है।